फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी कर लगाया लाखों का चूना

Thu, 28 Nov 2013 01:57 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में एटीएम बूथ पर आने वाले लोगों का कार्ड नंबर व पिन कोड पता कर ऑन लाइन खरीदारी करने के आरोप में दो युवकों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने एक दर्जन से अधिक लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन


सर्किल अफसर सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हरौला में रहने वाली सीता देवी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से किसी ने 45 हजार रुपये की ऑन लाइन शॉपिंग कर ली है।

23 सितंबर को थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। सेक्टर-8 झुग्गी में रहने वाले नीरज सिंह से पूछताछ में पता चला कि वह अपने भाई पंकज सिंह के साथ एटीम बूथों पर आने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनका कार्ड नंबर व पिन नंबर पता कर लेते थे।
विज्ञापन


इसके बाद ऑन लाइन मोबाइल फोन व रिचार्ज कूपन खरीदते थे। हरौला में मोबाइल व रिचार्ज कूपन बेचने वाले विवेक गुप्ता को रिचार्ज कूपन व ऑन लाइन मंगाया गया मोबाइल फोन सस्ते दामों में बेच देते थे।

इसी तरह की धोखाधड़ी के एक मामले में पंकज को पिछले माह बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेक गुप्ता को गिरफ्तार कर उसकेपास से ऑन लाइन खरीदे गए दो मोबाइल फोन व कंप्यूटर व इंटरनेट डोंगल बरामद किए।

कम पढ़े लिखे लोगों को बनाते थे शिकार
नीरज सिंह ने बताया कि सेक्टर-1 स्थित पीएनबी बैंक केएटीएम बूथ पर आने वाले कम पढ़े लिखे लोगों को वह अपना शिकार बनाते थे।

जब वह एटीएम बूथ के अंदर जाता था तब वे उसकेपीछे खड़े हो जाते थे। अपने मोबाइल फोन से उसके पैसे निकालने का पूरा वीडियो चोरी छिपे बना लेते थे। किसी बहाने उसके एटीएम कार्ड का नंबर देखकर उसे याद कर लेते थे।

पिन कोड व नाम वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल फोन में आ जाता था। इसके बाद वह ऑन लाइन एयर टिकट, रेल टिकट, मोबाइल फोन व रिचार्ज कूपन खरीद लेते थे। उसके बदले में लोगों से नकद रुपये ले लेते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें