फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट में खराबी से दिनभर रेंगती रही मेट्रो

Tue, 10 Dec 2013 02:01 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में तकनीकी खराबी ने एक बार फिर मेट्रो की रफ्तार धीमी कर दी। ट्रैक सर्किट (सिग्नलिंग) में आई खराबी के कारण सोमवार को लाइन-3/4 (द्वारका से नोएडा व वैशाली) पर दिनभर मेट्रो रेंगती रही।
विज्ञापन


जगह-जगह मेट्रो के रुकने से यात्री परेशान रहे। 15 मिनट का सफर तय करने में घंटाभर लग गया। प्रगति मैदान से मंडी हाउस के बीच ट्रैक सर्किट व जंक्शन बॉक्स को जोड़ने वाली 700 मीटर सिग्नलिंग केबल का बड़ा हिस्सा चोरी हो गया।

इसके चलते सुबह से ही मेट्रो की रफ्तार को कम करना पड़ा। डीएमआरसी के मुताबिक सिग्नलिंग प्रणाली ध्वस्त होने से ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम काम नहीं कर पाया। इसका जबरदस्त असर पड़ा।
विज्ञापन


प्रगति मैदान से मंडी हाउस सेक्शन के बीच 25 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार पर मेट्रो नहीं दौड़ पाई। जिस वजह से नोएडा और वैशाली तक सेवा प्रभावित हो गई।
विज्ञापन


पीक टाइम में नोएडा के सिटी सेंटर, बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-18, सेक्टर-16 और सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।

ट्रेनों के संचालन के बीच तकनीकी खराबी को दूर कर पाना मुश्किल था। मेट्रो का संचालन बंद होने के बाद मरम्मत का कार्य किया गया।

टिकट काउंटर कई बार बंद
तकनीकी खराबी का असर मेट्रो की फ्रिक्वेंसी पर पड़ रहा था। ऐसे में मेट्रो के इंतजार में खड़े यात्रियों की भीड़ से स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म बेहाल रहे।

हालात संभालने के लिए शहर के मेट्रो स्टेशनों पर बने टिकट काउंटर दिन में काई बार बंद करने पड़े। कई यात्रियों ने बस व ऑटो का विकल्प आजमाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें