फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीटीयू: छात्रों को डिग्री पूरी करने का मौका

Wed, 23 Oct 2013 12:50 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की गौतमबुद्ध टेक्निकल यूनिवर्सिटी (जीबीटीयू) ने सत्र 2012-13 में बैक पेपर के साथ पास आउट होने वाले बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क और होटल मैनेजमेंट के छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने का मौका दिया है।
विज्ञापन


पिछले किसी भी साल में बची कैरीओवर को पूरा कर छात्र अपनी डिग्री पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सम सेमेस्टर की कैरीओवर परीक्षाएं 10 नवंबर से शुरू होंगी जबकि विषम सेमेस्टर की कैरीओवर परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र 25 अक्तूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

बीटेक, बीफार्मा, बीटेक-एग्रीकल्चर और होटल मैनेजमेंट के 2012-13 के अंतिम वर्ष के ऐसे छात्र, जिनका दूसरे या तीसरे साल में और बीआर्क के ऐसे छात्र, जिनका पहले, दूसरे, तीसरे या चौथे साल का रिजल्ट पीसीपी (प्रमोटेड विद कैरीओवर पेपर) है, वहीं छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन


2011-12 सत्र में भी किसी छात्र का कैरीओवर पेपर छूटा है तो इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इनकी परीक्षाएं 10 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक चलेंगी, जिसका कार्यक्रम जारी किया गया है।

परीक्षाएं 9:30 से 12:30 बजे और 2:30 से 5:30 बजे की शिफ्ट में होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपने कॉलेज के माध्यम से फॉर्म भरने होंगे।

दूसरी ओर, बीटेक पहले साल के छात्रों के जो पेपर पहले और दूसरे सेमेस्टर में कॉमन हैं उनकी विशेष कैरीओवर परीक्षाएं दिसंबर में कराई जाएंगी। पहले, दूसरे व तीसरे साल के फेल छात्र इन परीक्षाओं में शामिल नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें