फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीयू: 12 दिसंबर से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

Wed, 23 Oct 2013 12:44 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के सत्र 2013-14 की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक काउंसिल की मंजूरी के बाद पूर्व निर्धारित एकेडमिक कैलेंडर की तारीखों में बदलाव करते हुए परीक्षा कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए विस्तारित कर दिया है। पहले यह परीक्षाएं 3 दिसंबर से प्रस्तावित थीं।

एमटीयू के बीटेक, बीआर्क, बीफार्मा, एमबीए और एमसीए समेत विभिन्न कोर्सेज के पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के दो लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन


12 दिसंबर से होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। एमटीयू ने पहले सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए हैं।

एकेडमिक मॉनिटरिंग सिस्टम (एएमएस) के जरिये फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एग्जाम फीस, डेवलपमेंट चार्ज और स्टूडेंट वेलफेयर के रूप में कुल 3450 रुपये प्रति छात्र डीडी के जरिये कॉलेजों को जमा करने हैं।

एमटीयू के एग्जाम कंट्रोलर प्रोफेसर जेपी पांडे ने बताया कि परीक्षाएं 3 दिसंबर से प्रस्तावित थी, जिनकी एक सप्ताह आगे बढ़ाते हुए 12 दिसंबर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


शुरू नहीं हुई दाखिलों की जांच
एमटीयू के 2013-14 में दाखिला लेने वाले नवप्रवेशित छात्रों के एनरोलमेंट के प्रमाणपत्रों की जांच अभी शुरू नहीं हो पाई है।

यूनिवर्सिटी को 21 अक्तूबर से ये प्रक्रिया शुरू करनी थी। दाखिलों की जांच के बाद ही पहले सेमेस्टर के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें