फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों पर फायरिंग

Mon, 11 Nov 2013 12:25 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में शनिवार रात गश्त पर निकले लैपर्ड पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वारदात 63 चौकी के पास हुई।
विज्ञापन


एक बदमाश भागने में सफल हो गया, जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात लैपर्ड पर दो पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। सेक्टर 63 में जी ब्लॉक में एक पार्क के सामने उन्हें तीन संदिग्ध युवक दिखे।

पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया, जबकि दो पकड़े गए।

सीओ सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाश चोरी करते हैं। पकड़े गए बदमाशों में मूलरूप से अलीगढ़ निवासी टिंकू और भोजपुर बिहार निवासी शाहिद शामिल हैं।

यह दोनों सेक्टर 67 की झुग्गी में रहते हैं। इनके पास से एक तमंचा और शराब बरामद हुई है। शाहिद की सेक्टर-67 में परचून की दुकान है, जहां से शराब मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह कंपनियों में चोरी कर माल गढ़ी चौखंडी में दो कबाड़ियों को बेचते हैं।

पुलिस दोनों कबाड़ियों को भी पकड़ कर सेक्टर-63 चौकी ले आई, लेकिन उनके बारे में कुछ भी बताने पुलिस कतराती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें