फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे जल्द होगा कैमरों की जद में

Tue, 29 Oct 2013 01:51 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाने के लिए तीन विदेशी कंपनियां आगे आई हैं। इनकी तकनीकी बिड खुल गई है। जल्द ही परीक्षण के बाद इनकी फाइनेंशियल बिड खुलेगी।
विज्ञापन


करीब एक माह पहले इसका ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया था। अबूधाबी की फेल्कॉन आई, फ्रांस की ऐस्ट्रॉन और ऑस्ट्रिया की एफकॉन कंपनी ने आवेदन किया है।

अब इन तीनों कंपनियों की तकनीकी दक्षता का परीक्षण करने के बाद अगले तीन-चार दिन में फाइनेंशियल बिड खुलेगी। कंपनी का चयन करके काम शुरू किया जाएगा।

नोएडा ट्रैफिक सेल के प्रभारी संदीप चंद्रा ने बताया कि यह पहला ऑनलाइन टेंडर है, जिसमें तीनों विदेशी कंपनियों ने आवेदन किया है। इनकी शीघ्र ही वित्तीय बिड खोली जाएगी।

बता दें, कि इस योजना के तहत कुल 144 कैमरे लगेंगे, जिससे एक्सप्रेसवे पर चलना सुरक्षित होगा। 24 किलोमीटर में स्टिल्ट, पैन टिल्ट जूम (पीटीजेड), वीडियो इंसीडेंट डिडक्शन (वीआईडी) और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जरूरत के अनुसार बड़े आकार की एलईडी लगेंगे, जिसमें एक्सप्रेसवे पर आगे की स्थिति को आप देख सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें