फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील ईमेल भेजने में इंजीनियर गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2013 12:39 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की कंपनी से निकाले जाने से नाराज एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने कंपनी के निदेशक व महिला अधिकारी को अश्लील ईमेल भेजकर कंपनी व उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कंपनी निदेशक की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सेक्टर-58 एसके यादव ने बताया कि ,सेक्टर-63 के बी ब्लाक स्थित एक आईटी कंपनी के निदेशक गगनदीप सिंह ने साइबर सेल में शिकायत की थी कि उनको ईमेल आ रहे हैं।

जो बेहद अश्लील व उनकी व कंपनी की छवि को खराब कर रहे हैं। कंपनी में निदेशक की पत्नी भी अधिकारी हैं। उनकी आईडी पर भी फोटो को विकृत कर कई अश्लील मेल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी साफ्टवेयर इंजीनियर ग्वालियर मध्यप्रदेश निवासी सतेंद्र कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया।

सतेंद्र डेढ़ माह पहले तक उसी कंपनी में काम करता था। उसे किन्हीं कारणों से नौकरी से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें