फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी प्रक्रिया से चुनाव की तैयारी

Mon, 30 Sep 2013 12:15 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) कैंपस के छात्रसंघ चुनावों के कार्यक्रम और अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद अब शहर का गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज प्रशासन भी बैकफुट पर आ गया है। यहां भी अब छात्रसंघ चुनाव सीधी प्रक्रिया के तहत कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

इसके लिए डॉ. सोहन सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) घोषित कर दिया गया है। जल्द ही वोटर लिस्ट तैयार कर ली जाएगी।

दरअसल 27 सितंबर को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी कि डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों को झटका देने के लिए छात्र कल्याण परिषद के तहत चुनाव कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


इस पर छात्र संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसका जोरदार विरोध किया। साथ ही सपा छात्रसभा के अध्यक्ष अनिल यादव ने कॉलेज प्रिंसिपल से इस संबंध में मुलाकात कर जल्द ही छात्रसंघ चुनावों की अधिसूचना और कार्यक्रम जारी करने संबंधी ज्ञापन सौंपा।

विवि की अधिसूचना के बाद अब कॉलेज प्रशासन भी दबाव में है। विवि ने निर्देश दिए हैं कि दस दिन के भीतर कॉलेजों को भी अपने स्तर पर छात्रसंघ चुनावों की प्रक्रिया पूरी करनी है।
विज्ञापन


चुनाव में प्रत्याशी के रूप में खड़े होने वाले छात्र 5000 रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे। चुनाव प्रचार-प्रसार में ऐसी कोई गतिविधि नहीं होगी जिसमें किसी जाति, समुदाय या धार्मिक समूह के बीच तनाव पैदा हो।

चुनाव से संबंधित अधिसूचना, अचार संहिता और सभी दिशा-निर्देश विवि ने अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें