फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली सीटों पर सीधे दाखिले शुरू

Sun, 29 Sep 2013 01:50 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में बीएड की स्पेशल काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों पर सीधे दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीएड कॉलेजों की 2659 खाली सीटों पर दाखिले का मौका है। इन सीटों पर उन छात्रों को ही दाखिला मिलेगा जो बीएड-ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) 2013 दे चुके हैं और उन्हें अभी तक कहीं दाखिला नहीं मिल पाया है।

इसके लिए काउंसलिंग के बाद दाखिला नहीं ले पाए छात्रों की सूची सभी कॉलेजों को उपलब्ध कराई जाएगी। कॉलेज सीधे इन छात्रों से संपर्क कर सकते हैं।

दरअसल प्रदेश की बीएड काउंसलिंग के बाद लगभग 32 हजार सीट खाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के कॉलेजों में सीट खाली बची हैं।
विज्ञापन


मुख्य काउंसलिंग और पूल काउंसलिंग के बाद हुई स्पेशल काउंसलिंग में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 26 बीएड कॉलेजों की कुल 3900 सीटों पर सिर्फ 1241 एडमिशन हुए।
विज्ञापन


इसके बाद खाली बची 2659 सीटों को भरने के लिए अब शासन के निर्देश पर कॉलेजों को अधिकार दे दिया है। कॉलेज इन सीटों पर सीधे एडमिशन दे सकते हैं।

इसके लिए 15 अक्तूबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में रमादेवी कन्या महाविद्यालय के चेयरमैन एमसी चौधरी का कहना है कि , इंजीनियरिंग की तरह बीएड की खाली सीटों पर सीधे दाखिले का अधिकार देने से कॉलेजों को बड़ी राहत मिली है।

अब कॉलेजों को बीएड काउंसलिंग के आयोजकों की ओर से उन छात्रों की सूची का इंतजार है जिन्हें अभी तक दाखिला नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें