फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के अपहरण का रचा ड्रामा

Sat, 19 Oct 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के चौड़ा निवासी एक किशोर ने अपने ही अपहरण का ड्रामा रच डाला। अचानक लापता हुए किशोर ने दोस्तों को फेसबुक से अपने अपहरण की बात बताई, जिसके बाद परिजनों और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मामला थाना सेक्टर 24 क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नालंदा बिहार निवासी राहुल (बदला हुआ नाम) अपने परिजनों के साथ चौड़ा में रहता है। वह चौड़ा के ही एक स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है।

उसके पिता सेक्टर 59 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में सुपरवाइजर हैं। 14 अक्तूबर की रात वह घर से दो सौ रुपये लेकर टीशर्ट खरीदने गया था।

काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया। हार कर परिजनों ने 15 अक्तूबर को इसकी सूचना थाना सेक्टर 24 पुलिस को दी।
विज्ञापन


अगले दिन राहुल ने अपने एक दोस्त से फेसबुक के जरिये संपर्क किया और उसे बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल ने उसका अपहरण कर लिया है।

उनके साथ दो और लोग भी हैं। दोस्त ने जब उससे पूछा कि तुम इस समय कहां पर हो? तो उसने बताया कि उन्होंने किसी अज्ञात जगह पर कमरे में उसे बंद कर दिया है।

दोस्त ने जब चैटिंग के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अपहरण करने वालों में से एक अंकल का फोन गिर गया था, जिसे उसने चुरा लिया और उसी से चैट कर रहा है।

दोस्त ने जब यह पूछा कि उस फोन से तुम घरवालों को कॉल क्यों नहीं कर रहे हो, तो उसने बताया कि मोबाइल में बैलेंस नहीं है। राहुल ने अपने दो और दोस्तों से चैट की।

दोस्तों ने राहुल के माता-पिता को इसकी सूचना दी। इसी में से एक दोस्त ने उसके परिजनों को बताया कि राहुल ने 15 अक्तूबर को उसका मोबाइल मांगा था और फिर वापस नहीं किया।
विज्ञापन


तब पुलिस को शक हुआ। दोस्तों ने चैट के जरिये राहुल को बताया कि अपहरण की जानकारी मिल गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

18 अक्तूबर की सुबह नाटकीय ढंग से राहुल वापस आ गया। उसने पुलिस को बताया कि वह चेन्नई चला गया था। उसने पुलिस को टिकट भी दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें