फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी कमजोर बीम पर दौड़ रही मेट्रो

Sat, 19 Oct 2013 01:12 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सिटी सेंटर स्टेशन पर अब भी मेट्रो रेल कमजोर बीम के ऊपर दौड़ रही है। मरम्मत के नाम पर अब तक महज केंटिलीवर आर्म (बीम के हिस्से) की दरारें ही भरी जा सकी हैं।
विज्ञापन


इसे मजबूती देने का काम अब भीअधूरा है। डीएमआरसी सूत्रों की माने तो स्टेशन पर कम से कम एक महीने तक दिक्कतें बरकरार रहेंगी।

पिछले दिनों सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को बंद रखकर मरम्मत के काम को अंजाम दिया गया था। डीएमआरसी की की मानें तो पिलर नंबर-174 के केंटिलीवर आर्म की मरम्मत हो चुकी है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

सूत्रों के अनुसार लोड डिजाइनिंग में खामियों के चलते झुके केंटिलीवर की दरारों को भरने का काम ही अब तक किया जा सका है।

मजबूती के लिए इसके एक सिरे से दूसरे सिरे तक हाई ग्रेड स्टील रॉड (मैक एलॉय बॉर्स) डाली जानी थी जो अब तक नहीं डल पाई है। पिलर नंबर-174 के केंटिलीवर में इस रॉड को डालने में तकरीबन सप्ताहभर का समय लगेगा।
विज्ञापन


इसके बाद पिलर नंबर-185 की मरम्मत के काम को अंजाम दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में तकरीबन एक महीना लगने की संभावना है, जबकि डीएमआरसी ने तीन सप्ताह में मरम्मत का काम पूरा करने का दावा किया था।

डेडलाइन खत्म हो चुकी है और नई डेडलाइन के बारे में अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है।

फिर बंद होगा मेट्रो स्टेशन
सिटी सेंटर स्टेशन पर परेशानी झेल रहे यात्री एक बार फिर मेट्रो पकड़ने के लिए लंबी दूरी नापने को तैयार रहें।

रविवार को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक मरम्मत कार्य के लिए स्टेशन को बंद रखा जाएगा। अमर उजाला ने अपने 17 अक्तूबर के अंक में ही स्टेशन बंद किए जाने के संकेत दे दिए थे।

मरम्मत कार्य के लिए 12 अक्तूबर की रात 9 बजे से 14 अक्तूबर को सुबह 6 बजे तक स्टेशन बंद रखा गया था। इस दौरान मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया।

ऐसे में एक बार फिर से स्टेशन को बंद रख मरम्मत का काम करने का निर्णय लिया गया है। लाइन-3 पर चलने वाली मेट्रो रविवार को द्वारका से गोल्फ कोर्स तक ही चलेगी।

सिटी सेंटर स्टेशन आठ घंटे तक बंद रहने के दौरान यात्रियों को मेट्रो पकड़ने के लिए एक किलोमीटर लंबी दूरी तय कर गोल्फ कोर्स स्टेशन जाना होगा।

डीएमआरसी के मुताबिक स्टेशन के अंदरूनी हिस्से की मरम्मत के काम को अंजाम दिया जा चुका है। अब बाहरी हिस्से की मरम्मत की जाएगी।

हालांकि , स्टेशन बंद रहने के दौरानयात्रियों की सहूलियत के लिए पहले जैसे बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सिटी सेंटर से गोल्फ कोर्स के बीच मुफ्त शटल सेवा यात्रियों को मुहैया कराई जाएगी।

अब दिन में भी मरम्मत
मेट्रो स्टेशन की मरम्मत के चलते सिटी सेंटर कैरिज-वे पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो इसको ध्यान में रखते हुए रात में ही मरम्मत का काम करने का निर्णय डीएमआरसी ने लिया था।
विज्ञापन


लगातार हो रही देरी से बढ़ रही परेशानी को देखते हुए अब दिन के समय भी मरम्मत की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें