फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और उद्योगों को प्राधिकरण का नोटिस

Thu, 21 Nov 2013 01:50 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में आवंटन के नियमों की अनदेखी करने पर प्राधिकरण ने तीन और उद्योगों को नोटिस जारी किया है, जबकि घर में गेस्ट हाउस चलाने पर तीन लोगों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने सेक्टर दस के दो उद्योगों को व्यवसायिक गतिविधि चलाने पर नोटिस भेजा है, जबकि एक उद्योग को नक्शे केमुताबिक निर्माण न कराने पर नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में इन खामियों को दूर कर आवंटन की शर्तों का पालन करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर एक माह बाद आवंटन रद्द करने की चेतावनी दी गई है।

वहीं, सेक्टर 56 के दो घरों और सेक्टर 71 के एक घर को भी प्राधिकरण ने नोटिस भेजा है। इन घरों में अवैध तरीके से गेस्ट हाउस चलाए जा रहे हैं।

प्राधिकरण की टीम ने मौके पर निरीक्षण में इसकी पुष्टि कर दी है। इनको भी गेस्ट हाउस जल्द बंद करने को कहा गया है। अन्यथा आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के डीसीईओ विजय यादव ने बताया कि प्रमुख सचिव की बैठक के बाद से अब तक 581 उद्योगों को नोटिस भेजा गया है। इनमें दो दर्जन शोरूम भी शामिल हैं। इन सभी में आवंटन की शर्तों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें