फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट: आवेदन प्रक्रिया खत्म हुई

Fri, 27 Sep 2013 12:16 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएम दाखिले के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को खत्म हो गई।
विज्ञापन


इसमें लगभग दो लाख छात्रों ने आवेदन किया है जो पिछले साल के मुकाबले पांच से छह फीसदी कम है।

आईआईएम में कुछ सीट बढ़ने और कैट से आईआईटी, एनआईटी और डीयू जैसे राष्ट्रीय संस्थानों में दाखिला दिए जाने के बाद भी एमबीए के लिए कैट परीक्षा के आवेदन न बढ़ाना एमबीए के गिरते रुझान को दिखा रहा है।

दरअसल, कैट की आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होकर 26 सितंबर तक जारी रही। खास बात ये है कि कैट रजिस्ट्रेशन की शुरुआत बहुत तेज हुई।

पहले तीन दिन 5 से 7 अगस्त तक 32 हजार छात्रों ने वाउचर खरीदे। इसके बाद 26 सितंबर तक लगभग 2 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। 2008 में कैट के लिए 2 लाख 76 हजार आवेदन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक मंदी के बाद एमबीए सेक्टर में गिरावट का दौर शुरू हुआ। 2009 में दो लाख 42 हजार और फिर 2010 में यह संख्या 2 लाख 4 हजार पर सिमट गई।

2011 में 2 लाख 5 हजार और 2012 में कुछ बढ़कर 2 लाख 14 हजार आवेदन हुए। इस साल एक बार फिर कैट को झटका लगा है और आवेदन 2 लाख के आसपास ही सिमट गए हैं।

आईआईएम की 3335 सीटों पर कैट की परीक्षा 16 अक्तूबर से शुरू होकर 11 नवंबर तक चलेगी।

नोएडा में सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और ग्रेटर नोएडा में नॉलिज पार्क-3 स्थित आईटीएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट व जीएलबी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च को सेंटर बनाया है।

गाजियाबाद में मोहन नगर स्थित आईटीएस संस्थान में परीक्षा होगी। इसके अलावा दिल्ली में आठ एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। रोजाना दो-दो शिफ्ट में पेपर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें