फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के बाद अब टमाटर भी हुआ लाल

Sun, 22 Sep 2013 01:10 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में महंगाई ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। अभी प्याज के दाम कम भी नहीं हुए कि टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को फुटकर सब्जी मंडी में लोगों को टमाटर 40 रुपये प्रति किलो से 60 रुपये प्रति किलो की दर से मिला। जानकार टमाटर के दामों में तेजी का कारण बिचौलियों की जमाखोरी बता रहे हैं।

साहिबाबाद मंडी में टमाटर के आढ़ती शहाबुद्दीन ने बताया कि थोक मंडी में टमाटर 25 रुपये से 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। बारिश और कम आवक के चलते पिछले चार दिनों से टमाटर के भाव में तेजी आई है।
विज्ञापन


नासिक और कर्नाटक से ही आने वाले टमाटर के दामों में तेजी है। वहीं, जमाखोरी और पाकिस्तान को निर्यात करने के कारण इसके भाव में तेजी बनी हुई है।

दूसरी तरफ, शनिवार को प्याज के दामों में पांच रुपये से लेकर दस रुपये तक गिरावट आई है। थोक में प्याज 45 रुपये प्रति किलो से लेकर 55 रुपये प्रति किलो तक बिका।

सेक्टर-12 स्थित फुटकर सब्जीमंडी में विक्रेता राकेश ने बताया कि प्याज के साथ अब टमाटर भी दाम में कड़ी टक्कर दे रहा है। साधारण क्वालिटी का टमाटर 40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, अच्छी क्वालिटी का टमाटर 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा प्याज के दाम 70 रुपये प्रति किलो से लेकर 80 रुपये प्रति किलो पर बने हुए हैं।

बिक्री पर पड़ा असर
सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया कि प्याज और टमाटर के दामों में तेजी से इनकी खरीद में 50 फीसदी का असर पड़ा है। अब लोग एक से दो किलो के बजाय आधा किलो प्याज या टमाटर ले जाकर संतुष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें