फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला के एकाउंट से उड़ाए पांच लाख

Mon, 30 Dec 2013 01:53 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में ऑन लाइन ट्रांजिक्शन के जरिए एक एनआरआई महिला के एकाउंट से पांच लाख रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


फ्रांस में अपने पति के साथ रहने वाली यह महिला इन दिनों सेक्टर 44 स्थित अपने घर आई हुई है। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने विदेशी बैंक का मामला बताते हुए महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

एनारआई महिला सीमा डे ने बताया कि फ्रांस के सोसायटी जर्नल बैंक में उनका एकाउंट है। 20 दिसंबर को डेबिट कार्ड के जरिए जब उन्होंने अपना एकाउंट चेक किया तो उन्हें पांच लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से संपर्क किया तो उन्हें पता लगा कि फ्रांस के तीन शहरों में 65 बार ऑन लाइन ट्रांजिक्शन कर उनके एकाउंट से रुपये निकाले गए हैं।

सीओ सिटी फर्स्ट शिवराम यादव ने बताया कि मामला विदेशी बैंक का है और विदेशी शहरों में ही उनका रुपया निकाला गया है। ऐसे में यहां से कोई मामला नहीं बनता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें