फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीयू: दीक्षांत समारोह कल, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के 20 सितंबर को होने वाले पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवि के 300 से ज्यादा कॉलेजों से पास आउट हो चुके लगभग 1400 छात्र इसमें शामिल होंगे। सभी अपना रजिस्ट्रेशन कराने बृहस्पतिवार को एमटीयू कैंपस, सेक्टर-62 में जुटेंगे। इसके लिए विवि ने कैंपस में रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के राज्यपाल और एमटीयू के चांसलर बीएल जोशी के आगमन के तहत पुलिस और प्रशासन स्तर पर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमटीयू के दीक्षांत समारोह का आयोजन सेक्टर-62 स्थित जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजूकेशन में किया जाएगा। ऑडिटोरियम की जगह ग्राउंड में प्रोग्राम होगा, जिसे आयोजन स्थल का रूप दिया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल के आने की सूचना के तहत ट्रैफिक पुलिस तैयारी में जुट गई है।

प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने भी बुधवार को आयोजन स्थल का दौरा किया। कार्यक्रम में विवि के कॉलेजों के निदेशक और चेयरमैन समेत एक हजार से ज्यादा शिक्षाविद् शामिल होंगे। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम के पूर्व महाप्रबंधक और पद्य विभूषण ई. श्रीधरन मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। एमटीयू की ओर से श्रीधरन को डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रों के लिए व्यवस्था विवि के कॉलेजों से एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमफार्मा में 70 फीसदी या अधिक अंकों के साथ पास होने वाले 1400 छात्रों ने दीक्षांत समारोह में आने के लिए एप्लाई किया है। बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे छात्रों को विवि कैंपस बुलाया गया है। यहां छात्रों के वेरिफिकेशन के बाद उन्हें एंट्री पास दिया जाएगा। इसके बाद छात्र आयोजन स्थल पर पहुंचकर गाउन फीस के रूप में 200 रुपये और 500 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करेंगे। शुक्रवार को सभी छात्रों को सुबह 10 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा।


पुलिस ने तैयार किया रूट चार्ट
राज्यपाल के आगमन को देखते पुलिस ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है। इसके लिए एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ और रूट में पड़ने वाले थानाध्यक्षों के साथ बैठक करके ड्यूटी की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। संभव है कि पुलिस अधिकारी बृहस्पतिवार को रूट पर मॉकड्रिल करें।
विज्ञापन



दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम
प्रोग्राम का आयोजन- 10:45 बजे
शुभांरभ व कुलगीत- 11:02 बजे
कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा- 11:06 बजे
एनुअल रिपोर्ट- 11:07 बजे
डिग्रियों का वितरण- 11:25 बजे
ओथ- 11:42 बजे
ई. श्रीधरन को उपाधि - 11:50 बजे
टॉपर्स को चांसलर से मेडल- 11:55 बजे
मुख्य अतिथि का भाषण- 12:10 बजे
चांसलर का भाषण- 12:30 बजे
समापन- 12:58 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें