नोएडा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीत का परचम लहराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही जीत दिलाने में सहयोग करने के लिए कहा।
सेक्टर-105 स्थित हाजीपुर बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में डीयू से जुड़े मेरठ मंडल के छात्र शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने एनएसयूआई को कांग्रेस की रीढ़ बताया और कहा कि चुनावों में जीत दिलाने के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता डीयू के छात्रों से घर-घर जाकर संपर्क करें। साथ ही उन्हें केंद्र की योजनाओं से लोगों को अवगत कराने के लिए भी कहा है। इस पर नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर किसान एवं खेत मजदूर कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिनेश अवाना, दशरथ गुर्जर, अजीत, डॉ. वीएस चौहान, रामकुमार तंवर, आनंद, नरेंद्र, योगेश शर्मा, हरीश भारद्वाज, ईश्वर नागर, योगेंद्र, पवन शर्मा, गुलजार, अशोक, नीरज अवाना, पंकज नायक, मनीष, अमित राव, गणेश, वेदपाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।