फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: 10वीं-11वीं कटऑफ भी आएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) की दाखिला प्रक्रिया में अभी दो और कटऑफ जारी की जाएगी। मंगलवार को हुई विवि की एडमिशन कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके तहत यूजी की 10वीं व पीजी की 9वीं कटऑफ 6 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके एडमिशन 9 सितंबर तक होंगे। इसके बाद 9 सितंबर को यूजी की 11वीं व पीजी की 10वीं मेरिट जारी की जाएगी, जिसके एडमिशन 12 सितंबर तक होंगे। यूनिवर्सिटी द्वारा अभी तक यूजी की 9 कटऑफ जारी की जा चुकी हैं। ज्यादातर डिग्री कॉलेजों में 80 फीसदी से ज्यादा सीटें भर गई हैं। ऐसे में दो और कटऑफ जारी करने के बाद यूनिवर्सिटी अगला निर्णय लेगी। हालांकि फिलहाल एडमिशन के लिए नए सिरे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू करने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर भी 12 सितंबर के बाद विचार किया जाएगा। इसके लिए निजी संस्थानों की ओर से दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

----
छूटे छात्रों को फिर मिला मौका
यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर दाखिले से छूटे छात्रों को मौका दिया है। इसके तहत यूजी की 5वीं मेरिट से 9वीं मेरिट और पीजी की चौथी से 8वीं मेरिट में नाम आने के बाद भी जिन छात्रों ने दाखिला नहीं लिया है उन्हें रिकंसिड्रेशन का मौका दिया है। ये सभी छात्र 6 सितंबर तक अपना कोर्स और कॉलेज में बदलाव कर सकते हैं। इन छात्रों को आगामी मेरिट में शामिल किया जाएगा।
----
पीजी प्रोफेशनल कोर्स का मुद्दा
यूनिवर्सिटी की ओर से पीजी के प्रोफेशनल कोर्सों की मेरिट 9 सितंबर को जारी की जाएगी। दरअसल, ग्रेजुएशन के रिजल्ट जारी न होने के कारण इन कोर्सों के दाखिले अटके हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने सभी छात्रों को 6 सितंबर तक रिजल्ट का इंतजार करने का समय दिया है। रिजल्ट न आया तो सभी छात्र 6 सितंबर के बाद अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अंतिम वर्ष से पहले साल के अंकों को भरेंगे। मसलन, तीन साल की डिग्री वाले छात्र दूसरे और चार साल की डिग्री वाले छात्र तीसरे साल की मार्कशीट के नंबर भरेंगे।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज: डिस्टिंक्शन वालों को भी झटका
गवर्नमेंट पीजी डिग्री कॉलेज नोएडा में यूजी की नौवीं कटऑफ के एडमिशन मंगलवार से शुरू हो गए। कॉलेज की 95 फीसदी सीट भर चुकी हैं लेकिन एडमिशन की कतार में शामिल 75 फीसदी से अधिक अंक वाले सैकड़ों छात्रों को अभी तक मौका नहीं मिल पाया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कॉलेज के बीएससी मैथ, बीएससी बायो और बीकॉम की जनरल और ओबीसी केटेगरी की कटऑफ 60 फीसदी अंकों से ऊपर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें