फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में किराए पर लिए तीन ट्रकों को वापस मांगने पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि पुराना कठहैडा रोड पर जगदंबा ट्रांसपोर्ट के मालिक महाराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो सितंबर को गाजियाबाद के रावलपिंडी गार्डन ट्रांसपोर्ट के मालिक अजय जैन ने उसकी कंपनी से 19 गाड़ियां किराए पर ली थीं। आरोप है कि उसने 16 गाड़ियां वापस कर दीं लेकिन तीन ट्रक और किराया देने से इनकार कर दिया। गाड़ियां और किराया मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें