फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी से नहीं हुई ओपीडी, मरीज लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मल्टी स्पेशियलिटी जिला अस्पताल इन दिनों डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। इस वजह से अस्पताल में शुक्रवार को हड्डी रोग विभाग की ओपीडी नहीं हुई। इस दौरान अस्पताल से 200 के करीब मरीज बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

इमरजेंसी में डॉक्टरों की कमी का खामियाजा अक्सर ओपीडी में आए मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। कभी डॉक्टर को इमरजेंसी ड्यूटी में भेजे जाने से ओपीडी नहीं हो पाती, तो कभी किसी अन्य वजह से। शुक्रवार को जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी नहीं हुई। अभी तक अस्पताल में तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद थे। जिनमें से एक डॉक्टर का गाजियाबाद के लोनी में स्थानांतरण हो गया। वहीं, एक डॉक्टर छुट्टी पर गए हुए हैं। वहीं, इमरजेंसी ड्यूटी में डॉक्टरों की कमी से एक डॉ. को बृहस्पतिवार रात इमरजेंसी ड्यूटी पर जाना पड़ा। इस कारण ऑर्थो ओपीडी से मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। शुक्रवार रात को भी उनके इमरजेंसी ड्यूटी पर होने के कारण शनिवार को भी ओपीडी पर संकट है। इस बारे में अस्पताल की इंचार्ज मीना मिश्रा से बात करने का प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें