नोएडा। कर्ज में डूबे एक केबल संचालक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने कर्ज देने से वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान रहने की बात कही है। सुसाइड नोट में कर्ज देने वालों के नाम भी लिखे हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सलारपुर गांव में केबल का काम करने वाले सुभाष भाटी(34) पुत्र केशराम भाटी ने बुधवार शाम जहरीला पदार्थ पी लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार केदौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने कुछ लोगों से कर्ज पर पैसे लेने व न चुकाने पर उनकेद्वारा आए दिन बेइज्जती करने का डर सताने की बात कही है। वहीं भंगेल में मणिपुरम् गोल्ड लोन बैंक से जेवरात रख कर लोन लेने की बात कहते हुए उसकी पर्ची जेब में रखे होने का जिक्र किया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, जांच में अगर कोई तथ्य सामाने आते है तो कर्ज देने वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।