फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल मुख्य डाकघरों में लगेगा एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेननोएडा। डाकघर के खाता धारकाें को पैसा निकालने के लिए लंबी लाइनों से मुक्ति मिल पाएगी क्योंकि अब पोस्टऑफिस का खुद का एटीएम होगा। यह सब कुछ डाकघरों को कोर बैंकिंग प्रणाली (सीबीएस) से जोड़ने के बाद संभव हो सकेगा। यह सेवा जनपद के केवल मुख्य डाकघरों में ही बहाल होगी।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर एटीएम के लिए जरूरी कार्यवाही की जा रही है। लखनऊ के डाक प्रशासन को एटीएम के लिए डाकघरों में जरूरी जगह होने की बाबत सारी जानकारियां मुहैया करा दी गई है। डाक अधिकारियों की मानें तो जुलाई तक गाजियाबाद मंडल के नोएडा, गाजियाबाद व हापुड़ के मुख्य डाकघराें में एटीएम की सेवा बहाल कर दी जाएगी। नोएडा के सेक्टर 19 स्थित डाकघर में यह सेवा उपलब्ध होगी। इस बारे में गाजियाबाद मंडल के डाक अधीक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि ,उत्तर प्रदेश में सीबीएस प्रणाली लागू करने के लिए कुछ डाकघरों को बतौर पायलट ऑफिस चुना गया है। यहां सबसे पहले सीबीएस प्रणाली के तहत एटीएम भी लगाया जाएगा। यहां प्रोजेक्ट सफल रहा तो आगामी दो माह में नोएडा, गाजियाबाद व हापुड़ के मुख्य डाकघरों में भी सीबीएस सेवा लागू करा दी जाएगी।
दरअसल, उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी मुख्य डाकघरों में कोर बैंकिंग सेवा (सीबीएस) शुरू करने के लिए कवायद की जा रही है। कई मुख्य डाकघरों में खातों को ऑनलाइन करने के लिए उनको अपडेट कर लिया गया है। डाकघरों में सीबीएस प्रणाली शुरू होने के बाद ग्राहक ऐसे डाकघरों से धनराशि की जमा-निकासी करने का साथ ही एटीएम की सुविधा भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें