फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस माह से अटका है रेनीवेल का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए चल रहा दो रेनीवेल का काम पिछले दस माह से अटका पड़ा है। बताया जा रहा है कि पाइप और जमीन की कमी से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर 14 ए के सामने स्थित शनि मंदिर के पास रेनीवेल (नंबर-नौ) का निर्माण किया जा रहा है। नौ एमएलडी क्षमता वाले इस रेनीवेल को बनाने का काम करीब दो साल पहले शुरू हुआ। इसकी लागत करीब 10 करोड़ रुपये है। इसका लक्ष्य बीते दिसंबर माह में पूरा करने का था, मगर यह अब तक नहीं हो सका। वहीं, दूसरा रेनीवेल (नंबर-11) सेक्टर 149ए में बन रहा है। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत वाले इस रेनीवेल को भी बीते जनवरी में पूरा करने का लक्ष्य था। यह भी अब तक अटका हुआ है। इसका काम बंद हुए करीब दस माह बीत चुके हैं।
दरअसल, दोनों रेनीवेल को करीब 15 सौ मीटर स्टेनर पाइप की जरूरत है। इसकी लागत करीब चार करोड़ रुपये है। पहले जिस कंपनी को इसका जिम्मा दिया गया था, उसने बाद में यह पाइप बनाना बंद कर दिया। दूसरी कंपनी यह पाइप देने को तैयार है। प्राधिकरण उस पाइप की गुणवत्ता का श्रीराम इंस्टीट्यूट से परीक्षण भी करा चुका है, मगर प्रस्ताव पर प्राधिकरण के आला अफसरों की अनुमति नहीं मिल पा रही। इस कारण काम अटक गया है। तीसरा रेनीवेल (नंबर-10) सेक्टर 155-156 के पास प्रस्तावित है। लंबे समय से इस रेनीवेल के लिए जमीन तलाशी जा रही है। करीब आठ हजार वर्ग मीटर जमीन की दरकार है, मगर प्राधिकरण इतनी जमीन नहीं दे रहा।
विज्ञापन

इन तीनों से करीब 18 एमएलडी पानी मिलेगा। इससे प्रति व्यक्ति औसत खपत के हिसाब से करीब डेढ़ लाख लोगों की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त होगा। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन प्रति व्यक्ति पानी की औसत खपत करीब 173 लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें