फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-स्टांप के खिलाफ अनिश्चतकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। रजिस्ट्री विभाग के स्टांप वेंडरों, डीड राइटर और वकील शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। यह हड़ताल प्रदेश में शीघ्र लागू होने जा रही ई-स्टांप व्यवस्था के खिलाफ की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर से स्टांप वेंडरों की एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। इसके बाद बार एसोसिएशन ऑफ नोएडा (एडवोकेट एंड डीड राइटर्स) ने भी स्टांप वेंडरों का समर्थन करते हुए हड़ताल कर दी। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सतेंद्र यादव का कहना है कि ई-स्टांप व्यवस्था से सैकड़ों वेंडर बेरोजगार हो जाएंगे। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। बार एसोसिएशन ऑफ नोएडा के अध्यक्ष सचिन रघुवंशी का कहना है कि अगर सरकार इसे लागू करना चाहती है तो करे, मगर एक लाख रुपये तक का स्टांप पेपर बेचने के लिए वेंडरों को अधिकृत किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव कर एवं निबंधन ने हाल ही में बयान दिया है कि प्रदेश में एक अप्रैल से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके तहत सीधे बैंकों से स्टांप पेपर मिलेंगे। स्टांप वेंडर इसी का विरोध कर रहे हैं। गाजियाबाद के स्टांप वेंडर बृहस्पतिवार से ही हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से रजिस्ट्री का कामकाज बाधित हुआ। दोपहर तक एक-दो दस्तावेज दर्ज हुए भी। दस्तावेज तैयार करने वाले डीड राइटर्स के हड़ताल पर चले जाने से दोपहर बाद एक भी संपत्ति पंजीकृत नहीं हो सकी। एक-दो लोग कार्यालय पहुंचे, मगर वापस लौट गए। एआईजी स्टांप एस के सिंह ने अगले दो दिन भी कार्यालय नियमित समय से खुला रखने की बात कही है। बता दें कि वित्तीय वर्ष के चलते विभाग ने 28 से 31 मार्च तक रोजाना कार्यालय खोले जाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


सरकारी लेनदेन के लिए खुले बैंक
नोएडा। गुड फ्राइडे के अवकाश के चलते ज्यादातर सरकारी बैंक बंद रहे, सिर्फ उन बैंकों की शाखाएं खुलीं, जहां सरकारी राजस्व जमा होता है। इनमें सेक्टर दो स्थित भारतीय स्टेट बैंक, सेक्टर 18 स्थित सिंडीकेट बैंक, सेक्टर 27 स्थित पंजाब नेशनल बैंक आदि शामिल हैं। ब्रांच मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार को पूरा दिन बैंकों में आम पब्लिक से जुड़े कामकाज होंगे। रविवार को फिर सिर्फ सरकारी लेनदेन के लिए बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें