फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : बीपीएड की काउंसलिंग 28 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के सत्र 2012-13 के बीपीएड-एमपीएड दाखिलों की काउंसलिंग 28 जनवरी से शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा/फिटनेस टेस्ट के आधार पर तैयार मेरिट से छात्रों को सीट अलॉट की जाएंगी। काउंसलिंग के आधार पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छह कॉलेजों में दाखिले का विकल्प मिलेगा। काउंसलिंग से पहले मेरिट घोषित होगी, जो आरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
विज्ञापन

बीपीएड के लिए दो व तीन जनवरी को टेस्ट हुआ था। इसके आधार पर काउंसलिंग 28 व 29 जनवरी को होगी। एमपीएड का टेस्ट सात व आठ जनवरी को हुआ था। इसकी मेरिट पर काउंसलिंग 30 व 31 जनवरी को होगी। विवि के मुताबिक, छात्रों को बैंक चालान की कॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समेत सभी शैक्षिक दस्तावेज के साथ काउंसलिंग में शामिल होना है। सीट आवंटन की प्रक्रिया सुबह 10 से 4 बजे तक चलेगी।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी, आरवी हायर एजूकेशन, हाईरैंक बिजनेस स्कूल, रामईश इंस्टीट्यूट, नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन (एमपीएड भी) और कोसमॉस कॉलेज के लिए सीटें आवंटित होंगी। आवेदन के वक्त भरे गए तीन कॉलेजों के विकल्प में मेरिट के आधार पर कॉलेज की प्राथमिकता से सीट मिलेगी। प्रदेश के बाहर के छात्रों को मानक पूरे करने की दशा में 10 फीसदी सीटों पर दाखिले मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें