नोएडा। माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) ने डिजिटल साक्षरता कोर्स शुरू की है। इसमें ऑन लाइन कोर्स के लिए विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। वहीं छात्रों को कोर्स से जुड़ने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सरिता चौहान ने बताया कि कोर्स को पांच मॉड्यूल में बांटा गया है। इसमें कंप्यूटर की आधारभूत जानकारियां, इंटरनेट व वेब बेसिक, सॉफ्टवेयर का ज्ञान, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, पावर प्वाइंट, सिक्योरिटी व प्राइवेसी फीचर्स के अलावा डिजिटल लाइफ स्टाइल की जानकारी प्रदान की जाएगी। खास बात यह कि यह कोर्स छह भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, तमिल व उर्दू) में कराया जाएगा।
निसबड के अधिकारियों के मुताबिक घर बैठे विद्यार्थी यह कोर्स कर सकते हैं। कोर्स पूरा होने के बाद ऑनलाइन परिणाम जारी होंगे, जिनके आधार पर माइक्रोसॉफ्ट व निसबड का संयुक्त सर्टिफिकेट प्राप्त हो सकेगा। कोर्स से जुड़ने के लिए आवेदकों को सबसे पहले niesbud.nic.in पर क्लिक करना होगा।