फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीयू: बीटेक के नतीजे 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) सत्र 2012-13 के बीटेक पहले सेमेस्टर के नतीजे 27 जनवरी को घोषित होंगे। कॉलेजों में फैकल्टी की कमी के कारण यूनिवर्सिटी को अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया आगे बढ़ानी पड़ी है। एमटीयू ने ऐसे कॉलेजों को इंटर डिपार्टमेंट नोटिस जारी करते हुए शिक्षकों को मूल्यांकन में शामिल होने का आदेश दिया ताकि रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सके।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की दिसंबर में हुई विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का मूल्यांकन दस केंद्रों पर चल रहा है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों के शिक्षकों को मूल्यांकन में शामिल होना जरूरी कर दिया था, इस बीच कॉलेजों ने भी चतुराई दिखाते हुए सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी।
इसे देखते हुए शिक्षक भी मूल्यांकन से गायब हो गए। इतना ही नहीं कई कॉलेजों में संबंधित विषयों के शिक्षक ही नहीं हैं। इसके कारण यूनिवर्सिटी की मूल्यांकन प्रक्रिया 19 से आगे बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडे ने बताया कि बीटेक पहले सेमेस्टर के नतीजे अब 27 को जारी होंगे, जिसके बाद ही दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जनवरी से शुरू हो पाएंगी। तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के नतीजे 25 जनवरी तक जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें