फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कोच बने अनादि

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बेहद मजबूत मानी जाने वाली डच (नीदरलैंड) महिला फुटबॉल टीम से लोहा लेने के लिए भारतीय महिला टीम कोच अनादि बरुआ के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। नोएडा के निवासी और पूर्व भारतीय फुटबॉलर अनादि को इस खास मैच के लिए भारतीय महिला फुटबाल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

नीदरलैंड टीम से फ्रेंडली मुकाबला 17 जनवरी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 20 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा। इसके लिए 9 जनवरी को कोल्हापुर में भारतीय महिला टीम का कैंप लगाया गया है। पिछले दस वर्षों से नोएडा स्टेडियम में होनहारों को फुटबॉल सिखा रहे अनादि को मंगलवार देर शाम इस चयन की खबर कोल्हापुर में ही मिली। 1995 में उन्होंने ब्राजील में फीफा से कोचिंग का डिप्लोमा भी लिया था। यह नोएडा के इतिहास में यह पहला मौका है कि शहर के किसी खिलाड़ी और कोच को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। हालांकि, इसी शहर के फॉरवर्ड खिलाड़ी रॉबिन सिंह वर्तमान में भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा अनादि बरुआ अंडर-11, 12, 14, 16 और अंडर-21 भारतीय फुटबॉल टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं। उन्होंने मलेशिया से कोचिंग का सी और बी केटेगरी का लाइसेंस भी प्राप्त किया है। वहीं, वर्तमान में ए केटेगरी में उनका एफसी कोर्स भी चल रहा है। उनके चयन की खबर पर नोएडा स्टेडियम में खिलाड़ियों, मित्रों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें