फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीटीयू : परीक्षाओं के लिए बने 14 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) की 17 दिसंबर से शुरू होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 64 कॉलेजों के बीटेक, बीफार्मा और बीआर्क के पांचवें और नौवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा और एमबीए व एमसीए की कैरी ओवर परीक्षा के 15 हजार से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन

नोएडा में जेएसएस इंस्टीट्यूट और ग्रेटर नोएडा में आईईसी कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया है।
परीक्षा के लिए नोएडा के जेएसएस अकेडमी और एमजीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन-तीन जबकि ग्रेटर नोएडा के आईईसी इंजीनियरिंग कॉलेज में आठ, प्रियदर्शनी कॉलेज में छह, गलगोटिया कॉलेज में चार, जीएनआईटी में चार, एनआईईटी में पांच, स्काईलाइन इंस्टीट्यूट में छह, जीएल बजाज में छह, यूनाइटेड कॉलेज में चार, आईआईएमटी कॉलेज में चार, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में छह, द्रोणाचार्य कॉलेज में चार और वीआईईटी में चार कॉलेजों के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें कुछ कॉलेज गाजियाबाद के भी हैं। जेएसएस नोएडा के इंजीनियरिंग का परीक्षा केंद्र गाजियाबाद में बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद के दो कॉलेजों का केंद्र जेएसएस को बनाया गया है। परीक्षाएं 17 दिसंबर से 8 जनवरी तक चलेंगी। 31 दिसंबर के बाद से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें