फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में आना नहीं है मकसद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय डिग्री कॉलेज छात्र संघ चुनाव का अध्यक्ष पद जीतकर बड़ी पार्टियों को हैरान करने वाले फ्रेंड्स ग्रुप के रिंकू यादव का मकसद राजनीति में आना नहीं है। पिछले चार साल से कॉलेज में पढ़ाई कर छात्रों का दिल जीतकर अपनी कामयाबी साबित करने वाले रिंकू कॉलेज को बाहरी राजनीति से दूर रखना चाहते हैं। अध्यक्ष बनने के बाद अब कॉलेज में लाइब्रेरी, कैंटीन और स्पोर्ट्स की बेहतर सुविधाओं के साथ आउटसाइडर की एंट्री बंद करवाना उनकी प्राथमिकता में होगी।
विज्ञापन

गढ़ी चौखंडी में रहने वाले रिंकू यादव ने गांव के ही श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है और डिग्री कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। पिछले तीन सालों वे इस फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्य हैं, जिसे एमकॉम प्रथम वर्ष से नीतू यादव और एमए द्वितीय वर्ष के लिल्टी यादव ने बनाया है। इन दोनों सीनियर को ही रिंकू अपना गुरू मानते हैं। रिंकू चाहते हैं कि उनका ये फ्रेंड्स ग्रुप इसी तरह छात्रों के हित में काम करता रहे।
उनका मकसद फिलहाल राजनीति में आने का नहीं है। ऐसा होता तो किसी पार्टी से टिकट लेकर छात्र संघ का चुनाव लड़ते। अभी एमए की पढ़ाई पूरी करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और भविष्य में वक्त के मुताबिक फैसला लेंगे। अपनी जीत में पिछले तीन सालों से फ्रेशर्स की मदद और छात्र-छात्राओं से अच्छा व्यवहार उनकी जीत की बुनियाद साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें