नोएडा। ओ मेरी जोहरा जबीं, तुझे मालूम नहीं.... ऐसे ही तमाम पुराने गीतों को दादा-दादी ने गाया और उस पर झूमें भी। मौका था सेक्टर-29 स्थित विश्व भारती स्कूल में शनिवार को आयोजित दादा-दादी दिवस का, जिसमें एलकेजी के बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी ने हिस्सा लिया।
फास्ट लाइटिंग ऑफ द कैंडल प्रतियोगिता में सुभाष गुप्ता ने पहला स्थान और संतोष कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। धुन सुनकर तुरंत बजर बजाकर गीत गाने की प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार विमल पाठक, दूसरा पुरस्कार संध्या और तीसरा पुरस्कार रीता वर्मा ने जीता। अंताक्षरी में कर्नल सारी और तारा चौधरी ने पहला स्थान, राजेंद्र चौधरी और उमा सिंह ने दूसरा स्थान और मीना भटनागर और नीरजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विश्व भारती वूमेन वेलफेयर इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष एके भट्ट, प्रधानाचार्या प्रभा वर्मा, उप प्रधानाचार्या रश्मी काकरू और शिक्षिका रमा शर्मा भी मौजूद थी।