फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 62 में जलापूर्ति सुधार को तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 62 में पानी का संकट एक साल में खत्म होने के आसार हैं। प्राधिकरण ने यहां एक अतिरिक्त लाइन डालने के लिए तीन करोड़ के बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 62 में करीब 50 आवासीय समितियां हैं। इनमें 40 हजार आबादी के रहने का अनुमान है। यहां आबादी के हिसाब से पानी का इंतजाम नहीं है। सभी सोसायटी को जल विभाग का पानी नहीं मिलता। ऐसे में भूजल का दोहन किया जा रहा है। अब प्राधिकरण ने यहां के निवासियों की सुध ली है। यहां पानी की दशा सुधारने के लिए एक अतिरिक्त लाइन डालने का निर्णय लिया गया है। यह लाइन पहले से अधिक क्षमता 160 से 200 मिलीमीटर डाया की होगी। न सिर्फ लाइन, बल्कि पूरा नेटवर्क विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकारी सर्वे एजेंसी वेपकोष की रिपोर्ट का सहारा लिया गया है। सेक्टर की 60 फीसदी आबादी नए नेटवर्क से जुड़ेगी। शेष पुराने नेटवर्क से जुड़े रहेंगे।
जल विभाग का मानना है कि दो नेटवर्क में बंटने से हर सोसायटी की पानी की जरूरत पूरी हो सकेगी। इस प्रस्ताव को स्वीकार कर तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। सीएमई होम सिंह यादव का कहना है कि सेक्टरवासियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। फेडरेशन ऑफ रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 62 के अध्यक्ष एसएम सिंह का कहना है कि लंबे समय से लोग जलापूर्ति की आस लगाए हुए हैं। इस योजना पर काम हो गया तो पानी की किल्लत खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें