फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीक ऑवर में बंद रहेंगे सेक्टर-15ए के कट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली दिल्ली-नोएडा लिंक रोड को जाम से बचाने के लिए एक और फॉर्मूला अपनाया है। सेक्टर-15ए के सामने बने दो कट को पीक ऑवर में बंद रखकर लिंक रोड पर वाहनों को रफ्तार दी जाएगी।
विज्ञापन

फॉर्मूला-वन रेस के दौरान लिंक रोड पर बने सेक्टर-15ए के दोनों कट को तीन दिन बंद रखा गया था। यू-टर्न लेने वाले और सेक्टर के अंदर से निकलने वाले वाहनों को इससे परेशानी जरूर उठानी पड़ी, लेकिन आडे़-तिरछे फंसने वाले वाहनों से जाम जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। लिंक रोड पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच सुबह-शाम लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पीक ऑवर में दोनों कट बंद रखने का कदम उठाया है। इन कट पर बाकायदा चैनल वाले बैरियर लगा दिए गए है। सुबह-शाम इन्हें खोलकर कट बंद करना शुरू भी कर दिया गया है। वाहनों का दबाव कम होने पर बैरियर समेटकर कट खोल दिए जाते हैं। यातायात निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने तीन नए यू-टर्न बनाकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग प्राधिकरण से की है। जब तक यू-टर्न नहीं बनते, तब तक जाम से निपटने के लिए कदम तो उठाने ही पडे़ंगे। हालांकि, फॉर्मूला-वन के दौरान तीन दिन तक बंद रहे कट की बात स्थानीय लोगों ने लखनऊ तक पहुंचा दी थी। ऐसे में सुबह-शाम कट बंद रहने पर सेक्टरवासियों का रोष एक बार फिर ट्रैफिक पुलिस को झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें