फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत

Sun, 15 Jun 2014 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई में पाली क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा हाइवे पर शनिवार की सुबह ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें चालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मरने वाले शाहजहांपुर के थे।
विज्ञापन


ये लोनार क्षेत्र के सकरौली गांव में आई बारात में आए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी महेश कुमार के बेटे राजीव की बारात शुक्रवार को लोनार क्षेत्र के ग्राम सकरौली निवासी मूलचंद्र के यहां आई थी। शनिवार की सुबह उदयपुर निवासी अनवर की स्कॉर्पियो में सवार होकर बाराती वापस लौट रहे थे। गाड़ी मुलायम सिंह उर्फ मुल्ला चला रहा था।

मौके पर ही हुई सात की मौत

करीब साढ़े सात बजे बिल्हौर-कटरा हाइवे स्थित खमरिया मोड़ पर स्कॉर्पियों की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

इसमें स्कॉर्पियो सवार शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के ग्राम भूड़ा निवासी इंद्रपाल उर्फ पप्पू (35) पुत्र रघुवर, सर्वेश (5), सोनेलाल (25), मथुरा (55) पुत्र प्यारे लाल, रजनीश उर्फ संतू (18) पुत्र गुड्डू, अन्नी कश्यप (7) पुत्र सुरेश, सबलू उर्फ जुनैद (21) पुत्र गुच्छन की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में रघुनंदन (35) पुत्र मंगली, धरम पाल (45) पुत्र प्यारेलाल, प्रदीप (32) पुत्र रामेश्वर, शिवराम (12) पुत्र रघुनंदन, अंकुल (15) पुत्र प्रकाश, आशीष (10) पुत्र महेश, सैयान (22) पुत्र शमशाद और चालक मुलायम सिंह उर्फ मुल्ला (30) पुत्र अशोक यादव निवासी जरियनपुर शाहजहांपुर घायल हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल में दो की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा। यहां मुलायम सिंह उर्फ मुल्ला की भी मौत हो गई। रघुनंदन, प्रदीप और आशीष की हालत गंभीर देख लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। रघुनंदन (30) की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलने पर सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, डीएम रमेश मिश्र, एसएसपी गोविंद अग्रवाल, एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम सवायजपुर पीपी तिवारी, सीओ सिटी नितेश कुमार, सीओ बिलग्राम विजय त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें