राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही एक घर को कुर्क किया है। एनआईए को इनपुट मिला था कि इस घर का इस्तेमाल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के एक सक्रिय सदस्य द्वारा किया जा रहा था। अल-कायदा और अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में है, एनआईए ने इसके जवाब में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक, आंतकी इस घर का प्रयोग आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की तैयारी के लिए करता रहा था। आंतकी की पहचान मिन्हाज अहमद के रूप में हुई है, यह लखनऊ के दुबग्गा में अदनानपल्ला क्षेत्र में स्थित मकान नंबर 602/400 का उपयोग कर रहा था। मिन्हाज इस काम का उपयोग आईईडी और पेट्रोल बम के निर्माण समित विभिन्न गैरकानून गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहा था। संपत्ति मिन्हाज के पिता सिराज अहमद और उनकी मां और भाई के नाम पर पंजीकृत है।
लखनऊ के दुबग्गा में मिन्हाज का मकान था। इस घर की तलाशी लेने पर एनआईए टीम को पेट्रोल बम, कुकर जिसमें आईईडी आदि तैयार करने की सामग्री मिली थी जिससे इस आतंकवादी हमलों की तैयारी का पता चला था। दरअसल मिन्हाज, आदिल नबी तेली के साथ मिलकर काम कर रहा था जोकि अन्य आतंकवादी संगठन से जुड़े मूसा के साथ जुड़ा था। हालांकि मूसा सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 16 मार्च 2022 को मारा गया था। उधर इस मामले में मिन्हाज समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।