फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हैं मोदी: खुर्शीद

Wed, 15 May 2013 12:25 AM IST
कायमगंज (फर्रुखाबाद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने वाले मोदी यदि इतने ही बलवान थे तो फिर कर्र्नाटक में कैसे मुंह की खाकर आ गए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा और खाद्यान्न के मामले में गुजरात से कई गुना आगे है और वह उसे गंवारू प्रदेश कहते हैं।

उन्होंने कहा कि शरीफ के बुलावे पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पाकिस्तान नहीं जाएंगे। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से भारत के अच्छे संबंध होने की उम्मीद जताई।

मंगलवार को पितौरा स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ की सरकार बनने से भविष्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था और भारत से आपसी रिश्ते मजबूत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि शरीफ के बुलावे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। हम इस मामले में प्रधानमंत्री के साथ हैं।

चीन की सेना के भारतीय सीमा में घुसने संबंधी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर उन्होंने कहा कि हम पीछे नहीं हटे हैं। वह हमारे कुएं पर पानी पीने आए थे। हमने उन्हें पानी पिलाकर पीछे लौटा दिया।

सच, झूठ और आंकड़ों की लड़ाई लड़ने वाले को वास्तविकता और सच्चाई की बात करनी चाहिए।  

सुप्रीम कोर्ट पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वह हमारे सीनियर नेता हैं। उनका अपना अस्तित्व है। वह उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं। हम उनकी बात पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें