फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलंटाईन- डे की तैयारियों में जुटे युवा

विज्ञापन
खतौली में वेलेंटाईन डे पर गिफ्ट सेंटरों को सजाया गया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वेलेंटाईन - डे की तैयारियों में जुटे युवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। वेलेंटाइन डे के लिए शनिवार को युवाओं ने जमकर खरीदारी की। गिफ्ट सेंटरों पर वेलेंटाईन डे को लेकर उपहार खूब सजाए गए हैं। उधर पुलिस प्रशासन सतर्क है।
रविवार को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। वैसे तो एक सप्ताह से वेलेंटाइन डे वीक चल रहा है। युवाओं में इसको लेकर काफी क्रेज है। गिफ्ट सेंटरों पर भी उपहार सजाए गए हैं। कई दिनों से खरीदारी हो रही है। शनिवार को खरीदारी काफी अच्छी रही। वेलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठन भी इसका विरोध करते हैं। इसलिए पुलिस भी सतर्क है। वहीं कुछ युवाओं का कहना है कि उन्होंने उपहार वेलेंटाईन-डे से पहले ही एक दूसरे को भेंट कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिद्दीवाडा बाजार मेें अमर गिफ्ट सेंटर के स्वामी अमित अग्रवाल ने बताया कि शोपीस, रोज, टेडी बियर, कपल, ताजमहल, नाइट लैंप, गुलदस्ते, घड़ी, फोटो फ्रेम आदि लगाया गए है। वैसे तो सभी की खरीद की गई, लेकिन प्यार की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल के गिफ्ट को प्राथमिकता दी गई। दुर्गा शॉपिंग सेंटर के स्वामी शुभम शर्मा ने बताया कि कपल, टेबिल लैंप, टेडी बियर, चॉकलेट, डीओ, वोयलेट, कोनाज, घड़ी आदि खरीदी जा रही है। टेडी बियर की बिक्री अधिक हुई। अन्य दिनों के मुकाबले शनिवार को दुकानदारी ठीक ठाक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें