फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में युवक को गोलियों से भूना

विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) के गांव इटावा में युवक की हत्या के बाद मौके पर मौजद पुलिसकर्मी व ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव इटावा में रविवार दिन ढलते ही युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सीने में पांच गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस हत्या की वजह पांच दिन पूर्व युवक का गांव के ही युवक से बाइक मांगने को लेकर हुआ विवाद को मान रही है।
विज्ञापन

मरने वाला युवक विजय उर्फ उत्थान सिंह (28) पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश गांव इटावा का ही रहने वाला था और खेती करता था। रविवार शाम 6.45 बजे विजय गांव में ही एक गली से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और विजय पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सीने में पांच गोलियां लगने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सरेशाम हुई हत्या की वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान जयवीर की सूचना पर इंस्पेक्टर केपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें