भोपा (मुजफ्फरनगर)। मोरना क्षेत्र में ससुराल आया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने भोपा थाने पहुंचकर अनहोनी की आशंका जताते हुए बरामदगी की मांग की है।
पानीपत निवासी सरबती पत्नी अशोक बृहस्पतिवार को दर्जनों लोगों के साथ बृहस्पतिवार को भोपा थाने पहुंची। सरबती ने बताया कि उसके बेटे जितेंद्र की ससुराल भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में है। छह दिन पूर्व उसका बेटा अपनी पत्नी को लेकर मोरना आया था, लेकिन आज तक वह नहीं लौटा हैं। महिला का आरोप है कि उसके बेटे ने उसी दिन उन्हें फोन पर ससुराल वालों द्वारा मारपीट करने की शिकायत की थी। उसके बाद उसके बेटे का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। बेटे के ससुराल वालों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह तो वहां से तभी लौट गया था। महिला ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई। महिला ने बेटे के ससुराल वालों पर भी अनेक आरोप लगाए हैं। मोरना चौकी प्रभारी लेखराज सिंह का कहना है कि ससुराल वालों द्वारा बुधवार को जितेंद्र के ससुराल पक्ष की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लापता जितेंद्र के भाई रविंद्र कुमार, चाचा सुदेश सहित गांव के ही रमेशो, सतवीर, चरण सिंह, केशव राम, सतीश, संतोष, बलवंती, शरबती, पूजा आदि ने पुलिस से लापता युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की है।