फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ईट भट्ठे पर हुई युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में ईट भट्ठे पर हुई युवक की हत्या
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। थाना फुगाना के गांव लोई निवासी युवक की पंजाब में एक ईट पर रंग डालने के विवाद में हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव उसके गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उसका अंतिम संस्कार करवाने के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपी की तलाश में शामली जनपद के गांव मतनावली में दबिश दी।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव लोई निवासी रविन्द्र (21) अपने भाई अनुज के साथ पंजाब प्रांत के संगरूर जनपद के मुनक थाने के गांव देवला में ईंट भट्ठे पर श्रमिक था। होली के दिन भट्ठे पर रंग डालने को लेकर रविंद्र का दूसरे युवक के साथ विवाद हो गया। इसी विवाद में चाकू से हुए हमले में रविंद्र की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने मुनक थाने में दर्ज करवाई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को सुबह रविंद्र का शव परिजनों व मुनक थाने की पुलिस के साथ गांव लोई पहुंचा। युवक का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल मेें युवक का अंतिम संस्कार हुआ। मुनक थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरबंश सिंह ने बताया कि वे आरोपी की तलाश में शामली जनपद के गांव मतनावली में दबिश दी। हालांकि वारदात के संबंध में कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें