फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। बरला-बसेड़ा मार्ग सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी और एक किसान घायल हो गया। बाइक की बुग्गी में टक्कर होने से यह हादसा हुआ। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए गए थे।
विज्ञापन

छपार के गांव बसेड़ा निवासी 24 साल का नीरज पुत्र सुशील और उसका दोस्त विनोद पुत्र जीवन राजस्थान में किसी कंपनी में नौकरी करते है। जो होली पर घर आए हुए थे। दोनों सोमवार को किसी काम से शहर गए थे। वहां से देर रात बाइक से गांव जा रहे थे। बरला-बसेड़ा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक खाली बुग्गी में उसकी बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें इन दोनों के अलावा बुग्गी चालक वेदपाल भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों को जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस के अनुसार वहां पर डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनोद को मेरठ रेफर किया गया है। वेदपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें