फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत, चार गंभीर, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में युवक की मौत, चार गंभीर, दो रेफर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मोरना/रोहाना। भोपा क्षेत्र व नई मंडी हाईवे पर हुए हादसों में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।
भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी सचिन (23) पुत्र सतीश मंगलवार दोपहर बाइक पर किसी काम से गांव बिहारगढ़ जा रहा था। मोरना-बिहारगढ़ मार्ग पर स्थित एक पुलिया पर उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे सचिन बाइक से उछलकर पुलिया पर जा गिरा और पुलिया से सिर टकराने से लगी गंभीर चोट से अचेत हो गया। अत्यधिक खून बहने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मोरना चौकी प्रभारी एसआई लेखराज सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को मोरना पीएचसी भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की बाइक भी घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ी मिली है, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा निवासी नरेंद्र मंगलवार सुबह गांव की ही परिचित मंजू पत्नी रोहताश के साथ बाइक से शहर की ओर आ रहा था। हाईवे के पचेंडा कट पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से नरेंद्र को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार छपार क्षेत्र के गांव रेई निवासी कन्हैया व अनुज निवासी गांव बढ़ीवाला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक सोमवार देर रात बाइक पर देवबंद से लौट रहे थे। पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे का आरोपी कार चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बामनहेड़ी निवासी हरेंद्र को कुछ दिन पूर्व तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हरेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद पीड़ित पिता दयाराम ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कार चालक भगत सिंह, निवासी गांव बढेड़ी थाना छपार को गिरफ्तार कर हादसे में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें