फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफान में स्वाइन फ्लू से युवक की मौत, पत्नी और बेटे को स्वाइन फ्लू की पुष्टि

Thu, 17 Aug 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में स्वाइन फ्लू से पीड़ित युवक की दिल्ली अस्पताल में 15 अगस्त के दिन मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी और बेटे को भी चिकित्सकों ने जांच में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की है। दोनों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मृतक के माता, पिता और रिश्तेदारों समेत छह लोगों को जिला अस्पताल में जांच कराने को भेजा है।
विज्ञापन


मोहल्ला सराफान निवासी अंकुर (30) वर्मा पुत्र राजपाल को नौ अगस्त को स्वाइन फ्लू से पीड़ित था। परिजनों ने अंकुर को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की थी। परिजन उसको लेकर दिल्ली पहुंचे और मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

जहां पर 15 अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने मृतक की पत्नी शिप्रा व आठ साल के पुत्र अर्नव की जांच की तो उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। दोनों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने मृतक के पिता राजपाल वर्मा, मां सविता व रिश्तेदारों को जांच पड़ताल कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से अब तक दो मौत
नगर में स्वाइन फ्लू से अब तक दो मौत हो चुकी है। जिसको लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है। एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी अल्ताफ उर्फ टोनी का दो साल का बेटा उमेर की दिल्ली अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। मंगलवार को मोहल्ला सराफान निवासी अंकुर वर्मा की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, मोहल्ला तगान में टाइफाइड से युवती राधिका त्यागी की मौत हो गई।

सीएचसी में स्वाइन फ्लू का उपचार के लिए कोई सुविधा नहीं है। इसलिए ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। वायरल होने पर एलोपैथिक चिकित्सक को तुरंत दिखाना चाहिए। इसके लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस बीमारी से बचा जा सके- डॉ. राजीव निगम, चिकित्सा प्रभारी, सीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें