कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
खतौली(मुजफ्फरनगर)। ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे। तहसील में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कन्हई सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए गोरखपुर में मरे बच्चों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। ज्ञापन में स्वास्थ्य मंत्री से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज शर्मा, संजय तोमर, अंकुर सैनी, सरोज राजपूत, राजेंद्र सैनी, अरशद, बीडी आर्य, प्रदीप कुमार, मनीष शर्मा, अरुण, कंवरपाल आदि शामिल रहे।