फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: गेस्ट हाउस में ठहरे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस बात से था परेशान

Mon, 08 Feb 2021 10:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गेस्ट हाउस में रविवार सुबह से ठहरे बरवाला के युवक गौरव ने अपने कमरे में सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर गांव लौट गए।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित जनरल गेस्ट हाउस के एक कमरे में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक भी कमरे का गेट न खुलने पर केयर टेकर ने खिड़की से झांककर देखा तो घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने युवक द्वारा लिखवाए गए मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों को इससे अवगत कराया।

यह भी पढ़ें : किसान महापंचायत में शामिल होने सहारनपुर आएंगी प्रियंका गांधी, तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान गांव बरवाला निवासी गौरव (30) के रूप में हुई है, जिसने रविवार सुबह आठ बजे गेस्ट हाउस पहुंचकर कमरा किराए पर लिया था।
विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन वह कमरे में ही रहा और सोमवार सुबह फांसी लगा ली। बताया गया कि युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण ये फैसला लिया। युवक के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई व शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें