नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में पटाखा भडारंण करने का आरेपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ढाई लाख के पटाखों के साथ धरा युवक
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पटाखों का अवैध भंडार बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब ढाई लाख कीमत के पटाखे बरामद किए गए हैं।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गांधीनगर स्थित ओम फर्नीचर शॉप पर दबिश दी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि दबिश के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण बरामद किया गया है। इसमें करीब 2.10 क्विंटल पटाखे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में आरोपी अंकित, निवासी गांव कूकड़ा को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से किसी तरह का लाइसेंस नहीं बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व भी पुलिस ने गांधीनगर से ही करीब दो लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद कर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।