फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बात करना बंद करने पर युवक ने युवती के भाई-पिता पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक युवती ने प्रेम-प्रसंग में युवक से बात करनी बंद कर दी तो आरोपी ने उसके घर पर पहुंच कर उसके भाई व पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। युवती को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर आरोपी भाग गया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया कि गांव का ही सागर पिछले पांच साल से उसे परेशान करता आ रहा है। उसने वर्ष 2022 में युवती से कहा था कि वह उससे प्रेम करता है।
विज्ञापन

वह उससे बात किया करें अन्यथा वह उसके पापा, भाई या परिवार के किसी भी सदस्य को जान से मार देगा। उसे समाज में बदनाम भी कर देगा। युवती डर कर युवक से बात करने लगी।
विज्ञापन


वर्ष 2022 से अब तक वह उसके साथ डर कर बात करती रही। धमकी देकर उसने गलत हरकत की। उसकी फोटो भी बना ली। उसने युवक से बात करनी बंद दी है। अब वह उसे व उसके परिजन को मारने की धमकी दे रहा है। वह रात में उसके घर आया और उसके भाई व पिता पर हमला कर दिया।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें