फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड भर्ती में पहुंचे युवकों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
जानसठ ब्लाक में गार्ड की भर्ती को लेकर हंगामा करते युवक। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड भर्ती में पहुंचे युवकों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

जानसठ। एसआईएस प्राइवेट कंपनी की सिक्योरिटी गार्ड सर्विस की भर्ती को लेकर युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कंपनी के कर्मचारियों के आने पर ब्लाक प्रमुख ने बिना किसी सूचना के ब्लॉक में भर्ती प्रक्रिया को बंद कराकर सबको वापस भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में बेरोजगार युवाओं के लिए एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड कंपनी ने भर्ती के लिए जनपद के सभी खंड विकास कार्यालयों में अलग अलग तिथि को भर्ती के लिए सूचना प्रकाशित कराई थी। उसी सूचना के आधार पर मंगलवार को काफी संख्या में बेरोजगार युवक ब्लॉक परिसर में एकत्र हो गए। ब्लाक कर्मचारियों ने इसकी सूचना ब्लॉक प्रमुख को दी। ब्लाक प्रमुख ऱ्योगेश गुर्जर ब्लाक में पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों से वार्ता की। ब्लाक प्रमुख ने सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि जब सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं है, तो यहां पर कोई भर्ती नहीं होगी। जिसको लेकर भर्ती को आए युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बीडीओ संत कुमार ने बताया कि ब्लॉक परिसर में किसी प्रकार की कोई भर्ती नहीं होगी। न ही किसी प्रकार को कोई आदेश है। एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी के भर्ती करने आए कर्मचारी रामकिशन का कहना है कि हमारी कंपनी बेरोजगार युवकों को अपनी शर्तों पर भर्ती करती है। इसीलिए ब्लॉक में आए थे। ब्लाक प्रमुख ने भर्ती को बंद कराते हुए कर्मचारियों और युवकों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें