फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हंगामा कर सड़क का निर्माण रुकवाने का प्रयास, युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक तक सड़क के नवीनीकरण कार्य को एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रूकवाने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी शहर के जिला अस्पताल तिराहा के पास रानी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का निरीक्षण एवं लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक तक सड़क निर्माण चल रहा है। रात में गाजावाली पुलिया के पास कार्य चल रहा था। आनंदपुरी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ काला ने साथियों के साथ पहुंच कर निर्माण रुकवाने का प्रयास किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इसकी वीडियो भी वायरल हो गई। सिविल लाइंस पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पुलिस के साथ नोक झोक भी हुई। इसके बाद निर्माण कार्य पुन: शुरू किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें