फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौजवानों, किसानों का हित रालोद में ही सुरक्षित- लतेश विधुडी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की मांग सरकार मानने को तैयार नहीं : वसीम राजा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। रालोद युवा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में क्षेत्र के लोगों को सदस्यता दिलाई गई। रालोद नेताओं ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने मुसलमानों के साथ सभी वर्गों के लोगों को सम्मान दिया। नौजवानों और किसानों का हित रालोद में ही सुरक्षित है।
मंगलवार को नगर में बुढ़ाना रोड स्थित एक बैंक्वेंट हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि किसान पिछले सात महीने से अपनी हक की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन भाजपा सरकार किसान की मांग मानने को तैयार नहीं है। राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष लतेश विधुड़ी ने कहा कि रालोद ही एक ऐसा दल है, जिसमें नौजवानों तथा किसानों का हित और भविष्य सुरक्षित है। पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कहा कि जनाता को केंद्र और प्रदेश की सत्ता को बदलने के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। युवाओं के बल ही सत्ता परिवर्तन संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि युवा शक्ति के द्वारा ही युग में परिवर्तन हुआ है। युवाओं ने वोट देकर भाजपा की सरकार बनाने का काम किया, लेकिन भाजपा सरकार ने युवाओं का जीवन ऐसा खराब किया कि नौकरी से बाहर हो गए। युवा शक्ति को फिर से सरकार बदलने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने ही मुसलमानों को बराबर का स्थान देने का काम किया है। भाजपा सरकार ने देश को बेच दिया है। पिछले सात महीनों से किसान अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। युवा सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी तथा संचालन युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, संजय राठी, विकास बालियान, सुधीर भारतीय, पंकज राठी, धर्मेंद्र तोमर, पुष्पेंद्र चौधरी, विकास बालियान, तेजसिंह, चंदर राठी, संजय, अश्वनी, शेखर, वकील मंसूरी, दीपक सिवाच, हाजी यूसुफ, तासीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें